उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह! सीएम धामी ने किया हेलीपैड में स्वागत

शनिवार शाम स्वर्गाश्रम परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
देहरादून 9 दिसंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने स्वागत किया।
शनिवार को जीटीसी हेलीपैड पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष विमान से पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हैलीपेड पर स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम स्वर्गाश्रम ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। यहां गंगा आरती में शामिल होंगे। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मुनिकीरेती और स्वर्ग आश्रम के बीच गंगा नदी पर बने जानकी सेतु पुल पर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद