भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेसी! रेलवे रोड पर पुतला किया आग के हवाले

ऋषिकेश 25 नवंबर। रेलवे रोड पर कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था लचर है। इस दौरान गुस्साए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका।
शनिवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला व मदन शर्मा ने आरोप लगाया कि बागेश्वर में हिंदूवादी संगठन के एक पदाधिकारी ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म किया, जिसने पूरे समाज को शर्मसार किया। कहा कि जहां एक ओर राज्य सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देती हैं वहीं महिला कानून व्यवस्था में फेल साबित हुई हैं। निशाना साधा कि प्रदेश में अंकिता हत्याकांड के साथ ही महिला यौन उत्पीड़न, अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। कांग्रेस इस भाजपा सरकार के घोर निन्दा करती है। प्रदर्शन में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, मधु जोशी, नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्र, शैलेन्द्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी, सुभाष जखमोला, त्रिलोकीनाथ तिवारी, कमल बनर्जी, हरि सिंह, बीएस पायल, विजयलक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राजेश शर्मा, सूरज विश्नोई, मुकेश जाटव, विक्रम भंडारी, उमा ओबेरॉय, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, गौरव अग्रवाल, योगराज दत्त, सूरज विशनोई, आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद