चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को हवन कुंड में दी आहुति! भारत पहला देश बने की प्रार्थना

देहरादून,23 अगस्त। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल राजपुर रोड विधानसभा की ओर से घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा हवन किया गया, जिसमें उन्होंने अग्नि देव से चंद्रयान की सफल लैंडिंग और भारत ऐसा करने वाला पहला देश बने, इसके लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, महामंत्री अभिषेक नौडियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, डॉ. जीएन राव, मंडल मंत्री दीपक जेठी, सोशल मीडिया संयोजक हिरदेश लूथरा, अंकित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनूप गोयल, गोपाल पुरी, रईस अंसारी, शानू सभरवाल, प्रीति करणवाल, राजकुमार प्रजापति एवं क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद