ऋषिकेश। न्याय पंचायत श्यामपुर के खदरी खड़क माफ भागीरथी पुरम गांव के मयंक गिरी ने नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। नेपाल के काठमांडू में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चली अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मयंक गिरी ने स्वर्ण पदक जीतकर गांव के साथ देश व राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। मयंक की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
आपको बताते चलें जब मयंक हाईस्कूल में थे तब उन्हें पैरालाइज हो गया था। काफी दिक्कतों का सामना करने पर भी उन्होंने हार नही मानी और अपने लक्ष्य पर डटे रहे हैं जिसका परिणाम आपके सामने है। मयंक गिरी ने बताया 2021 में उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़क माफ श्यामपुर से इंटरमीडिएट किया। वर्तमान में गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं, उन्होंने कहा वह एडवांस योगासन के साथ आर्टिस्ट और रिद्धिमा योगा करते है। उन्होंने राज्य स्तर पर भी अपना परचम लहराया है। मयंक जयपुर, राजस्थान, उड़ीसा भुवनेश्वर रुड़की में योगा में प्रतिभा कर चुके हैं। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन द्वारा जिला हरिद्वार रुड़की में आयोजित राष्ट्रीय आयोग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में मयंक गिरी ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। रुड़की में आयोजित नेशनल योग प्रतियोगिता में उन्होंने दो सिल्वर मेडल जीते। मयंक योगा स्पर्धा में उपलब्धियां का श्रेय अपने गुरुजनों व माता पिता को को देते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, संदीप, समाजसेवी विनोद चौहान, लक्ष्मण राणा, रामस्वरूप भट्ट, सरोप सिंह पुंडीर, राजेन्द्र चौहान, अनूप रावत आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।