महाशिवरात्रि पर दून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की ऋषिकेश। उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया।
शनिवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मियां के नेतृत्व में कांग्रेसी त्रिवेणी घाट परिसर पहुंचे। यहां वट वृक्ष के नीचे स्थापित शिवलिंग पर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार बेरोजगारों को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। प्रवक्ता देवेंद्र प्रजापति भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच की मांग करने पर युवाओं को लाठी डंडो से पीटा जा रहा है। महामंत्री दीपक जाटव ने कहा कि बेरोजगारों के साथ ऐसी बर्बरता दोबारा नहीं हो, इसके लिए सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक कर प्रार्थना की जा रही है।
मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, चंदन पंवार, शैलेंद्र बिष्ट, रवि जैन, भगवान सिंह पंवार, पुष्पा मित्रा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति, विमला रावत, बैशाख पयाल, राजेंद्र कोठारी, हरि नेगी, मधु मिश्रा, बृजभूषण बहुगुणा, गौरव राणा, ऋषि सिंगल, सावित्री देवी, विजेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।